दिल्ली के चांदनी चौक में एक दुकान में आग लगी, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

Ads

दिल्ली के चांदनी चौक में एक दुकान में आग लगी, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

  •  
  • Publish Date - November 30, 2022 / 05:36 PM IST,
    Updated On - November 30, 2022 / 05:36 PM IST

नयी दिल्ली, 30 नवंबर (भाषा) मध्य दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में बुधवार को कपड़े की एक दुकान में आग लग गई। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि दमकल कर्मियों को पूर्वाह्न 10 बजकर 38 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली।

उन्होंने कहा कि दमकल की छह गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और पूर्वाह्न 11 बजकर 35 मिनट के आसपास आग पर काबू पा लिया गया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

अधिकारियों ने कहा पिछले सप्ताह इसी तरह भागीरथ पैलेस के थोक बाजार में आग लग गई थी, जिसके बाद अब वहां तपिश कम करने (कूलिंग) की प्रक्रिया जारी है।

भाषा जोहेब मनीषा

मनीषा