दिल्ली के चावड़ी बाजार में दुकान में लगी आग, कोई हताहत नहीं

दिल्ली के चावड़ी बाजार में दुकान में लगी आग, कोई हताहत नहीं

दिल्ली के चावड़ी बाजार में दुकान में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Modified Date: October 23, 2023 / 03:07 pm IST
Published Date: October 23, 2023 3:07 pm IST

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर (भाषा) मध्य दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में सोमवार को एक दुकान की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। हालांकि, आग ज्यादा नहीं फैली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अधिकारियों ने बताया, ‘‘दमकल विभाग को सुबह करीब नौ बजकर 50 मिनट पर आग की सूचना मिली। दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेज दिया गया है। यहां एक कमरे में मामूली आग लगी थी, जहां कुछ सुरक्षा उपकरण रखे हुए थे।’’

भाषा

खारी नरेश

नरेश


लेखक के बारे में