अलवर में जापानी कंपनी के गोदाम में आग लगी

Ads

अलवर में जापानी कंपनी के गोदाम में आग लगी

  •  
  • Publish Date - December 21, 2021 / 03:37 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

जयपुर, 21 दिसंबर (भाषा) राजस्थान में अलवर जिले के नीमराणा क्षेत्र में स्थित जापानी कंपनी के एक गोदाम में आग लगने से 44 हजार एयर कंडीशनर (एसी) जलकर खाक हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

भिवाडी (अलवर) के पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि गोदाम में आग सोमवार रात को लगी थी जिसे मंगलवार सुबह तक नियंत्रित किया जा सका।

उन्होंने बताया कि गोदाम में रखे लगभग 44 हजार एसी जलकर नष्ट हो गये। उन्होंने बताया अग्निशमन की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

कुंज बिहारी

कुंज बिहारी देवेंद्र

देवेंद्र