कोलकाता के शॉपिंग मॉल में भीषण आग
कोलकाता के शॉपिंग मॉल में भीषण आग
कोलकाता, 14 जून (भाषा) कोलकाता के दक्षिणी हिस्से में स्थित एक शॉपिंग मॉल की तीसरी मंजिल पर शुक्रवार को भीषण आग लग गई, जिसके बाद अधिकारियों को इमारत खाली करानी पड़ी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कस्बा इलाके में स्थित मॉल में दोपहर 12 बजकर करीब 15 मिनट पर लगी आग को बुझाने के लिए 10 दमकल वाहनों को भेजा गया।
अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है। अग्निशमन अभियान जारी है। कुछ अग्निशमन कर्मी ऑक्सीजन मास्क पहनकर इमारत में दाखिल हुए हैं।’’
कोलकाता यातायात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूरा इलाका धुएं से भर गया है और मॉल के सामने यातायात नियंत्रित कर दिया गया है।
भाषा
मनीषा
मनीषा

Facebook


