उत्तरी कोलकाता में झुग्गी में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Ads

उत्तरी कोलकाता में झुग्गी में लगी आग, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - April 13, 2024 / 12:24 AM IST,
    Updated On - April 13, 2024 / 12:24 AM IST

कोलकाता, 12 अप्रैल (भाषा) उत्तरी कोलकाता के कंकुरगाछी इलाके में शुक्रवार शाम एक झुग्गी में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दमकल की पांच गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए मौके पर भेजा गया।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग आठ बजकर 20 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली और आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

अधिकारियों के मुताबिक आग के कारणों की जांच की जा रही है।

भाषा जितेंद्र देवेंद्र

देवेंद्र