दिल्ली हवाई अड्डे पर विमान को खींचने वाले ट्रैक्टर में लगी आग: सूत्र

Ads

दिल्ली हवाई अड्डे पर विमान को खींचने वाले ट्रैक्टर में लगी आग: सूत्र

  •  
  • Publish Date - March 16, 2026 / 12:01 AM IST,
    Updated On - March 16, 2026 / 12:01 AM IST

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) दिल्ली के हवाई अड्डे पर ‘एअर इंडिया सैट्स एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड’ (एआईएसएटीएस) द्वारा संचालित विमान को खींचने वाले ट्रैक्टर (पुशबैक ट्रैक्टर) में शुक्रवार सुबह आग लग गई, जिसे तुरंत बुझा दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, यह घटना ‘एतिहाद एयरवेज’ के मालवाहक विमान ईवाई215 को पीछे धकेलते समय हुई, लेकिन विमान को कोई नुकसान नहीं हुआ। इसके बाद विमान ने अपने गंतव्य के लिए सुरक्षित रूप से उड़ान भरी।

‘एतिहाद एयरवेज’ की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। एआईएसएटीएस की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

सूत्रों ने बताया कि इस घटना की वजह से हवाई अड्डे पर संचालन में कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

भाषा खारी नेत्रपाल

नेत्रपाल