Raipur Chakubaji News: दो गुटों के बीच गैंगवार से दहली राजधानी, इस बात को लेकर हुई चाकूबाजी, इलाके में दहशत का माहौल

Ads

Raipur Chakubaji News: दो गुटों के बीच गैंगवार से दहली राजधानी, इस बात को लेकर हुई चाकूबाजी, इलाके में दहशत का माहौल

  •  
  • Publish Date - March 16, 2026 / 07:11 AM IST,
    Updated On - March 16, 2026 / 07:12 AM IST

Chakubaji In Train| Photo Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • पुरानी रंजिश के चलते गैंगवार
  • विक्रम और उसके साथियों ने चाकू से हमला किया
  • घटना के बाद इलाके में डर और तनाव फैल गया

रायपुर: Raipur Chakubaji News अपराध पर लगाम लगाने के लिए राजधानी में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू की गई है। ​इसके बाद भी अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहा है। लगामार लूटपाट, चाकूबाजी, जैसे कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला फिर सामने आया है, जहां देर रात दो गुटों के बीच गैंगवार हो गया। बताया जा रहा है कि गांजा तस्कर रवि साहू और गैंगस्टर मुकेश बनिया से जुड़े गुर्गों के बीच आपसी रंजिश को लेकर चाकूबाजी हो गई।

Raipur Chakubaji News मिली जानकारी के अनुसार, मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां दो गुटों के बीच विवाद ने गैंगवार का रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि अभिषेक सोनी और विक्रम के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि विक्रम ने अपने साथियों के साथ मिलकर अभिषेक को दौड़ाया और उस पर चाकू से हमला कर दिया।

गांजा बेचने को लेकर विवाद!

घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार इस पूरे विवाद के पीछे गांजा बेचने को लेकर पुरानी रंजिश होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बता दें​ कि रवि साहू फिलहाल गांजा तस्करी के मामले में 10 साल की सजा काट रहा है, जबकि मुकेश बनिया भी इसी मामले में रायपुर जेल में बंद है।

इन्हें भी पढ़े:-

घटना कहां हुई?

यह घटना रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई।

विवाद किस वजह से हुआ?

विवाद गांजा बेचने को लेकर पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है।

मुख्य आरोपी कौन हैं?

विवाद में विक्रम और उसके साथी शामिल बताए जा रहे हैं।