पूर्वी दिल्ली में दो मंजिला इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Ads

पूर्वी दिल्ली में दो मंजिला इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - June 8, 2024 / 05:25 PM IST,
    Updated On - June 8, 2024 / 05:25 PM IST

नई दिल्ली, आठ जून (भाषा) पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में शनिवार दोपहर एक मकान में आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

एक अधिकारी के अनुसार पूर्वी आजाद नगर में आग लगने की सूचना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मिली थी।

उन्होंने बताया कि दो मंजिला इमारत के प्रथम तल पर आग लग गई थी, जिस पर दमकल की तीन गाड़ियों की मदद से काबू पाया गया।

अधिकारी ने बताया कि आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

भाषा

योगेश पवनेश

पवनेश