टेंट गोदाम में लगी आग काबू पाया, कोई जनहानि नहीं

Ads

टेंट गोदाम में लगी आग काबू पाया, कोई जनहानि नहीं

  •  
  • Publish Date - April 5, 2024 / 07:28 PM IST,
    Updated On - April 5, 2024 / 07:28 PM IST

जयपुर, पांच अप्रैल (भाषा) जयपुर के बिंदायका थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक टेंट के गोदाम में आग लगने से उसमें रखा सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि, इस आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

बिंदायका थानाधिकारी भजन लाल ने बताया कि पाल के बालाजी मंदिर के पास स्थित गोदाम में आग लग गई, जिसमें गोदाम में रखा सामान जलकर खाक हो गया।

उन्होंने बताया कि लगभग तीन घंटे के बाद आग की लपटों पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा कुंज रंजन

रंजन