First look of India's Bullet Train unveiled || Image- ANI and AI Generated
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। (First look of India’s Bullet Train unveiled) इसी बीच रेलवे मंत्रालय में मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (MAHSR) परियोजना की तस्वीर लगाई गई है। यह तस्वीर मंत्रालय के गेट नंबर-4 के पास लगाई गई है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
508 किलोमीटर लंबी यह बुलेट ट्रेन परियोजना जापान सरकार की तकनीकी और आर्थिक मदद से तैयार की जा रही है। यह परियोजना गुजरात, महाराष्ट्र और दादरा एवं नगर हवेली से होकर गुजरेगी। इसके तहत मुंबई, ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती सहित कुल 12 स्टेशन बनाए जाएंगे। रेल मंत्रालय ने भरोसा जताया है कि इस साल सूरत और बिलिमोरा के बीच देश की पहली बुलेट ट्रेन चलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जाएगा।
A picture of the country’s first proposed bullet train has been displayed at the Ministry of Railways. The picture has been installed at Gate Number 4: Indian Railways pic.twitter.com/LcbwMstDuw
— ANI (@ANI) May 18, 2026
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में जानकारी दी थी कि 12 में से 8 स्टेशनों वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, आनंद, वडोदरा, अहमदाबाद और साबरमती के नींव का काम पूरा हो चुका है। परियोजना के तहत अब तक 17 नदी पुल बन चुके हैं। (First look of India’s Bullet Train unveiled) नर्मदा, माही, ताप्ती और साबरमती नदियों पर बड़े पुलों का काम तेजी से चल रहा है। वहीं महाराष्ट्र में भी चार नदी पुलों पर निर्माण जारी है। ठाणे, सूरत और साबरमती डिपो का निर्माण भी तेजी से हो रहा है।
बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्टेशन का काम भी प्रगति पर है। यहां खुदाई का लगभग 91 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा समुद्र के नीचे बनने वाली लगभग 21 किलोमीटर लंबी सुरंग का काम भी शुरू हो चुका है, जिसमें महाराष्ट्र के घनसोली और शिलफाटा के बीच 4.8 किलोमीटर सुरंग तैयार कर ली गई है।
रेलवे मंत्रालय का कहना है कि इस परियोजना से भारत को हाई स्पीड रेल तकनीक, आधुनिक सिग्नलिंग और ट्रेन निर्माण में बड़ी मदद मिलेगी। (First look of India’s Bullet Train unveiled) ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के तहत इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) और बीईएमएल मिलकर 280 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हाई स्पीड ट्रेन तैयार कर रहे हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
गोयल का उद्योग जगत से आयात घटाने, घरेलू विनिर्माण बढ़ाने का आह्वान
इबोला संकट: कांगो के स्वास्थ्य मंत्री ने इतूरी में तीन उपचार केंद्र खोलने की घोषणा की
लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर स्टील के बक्से से महिला का सिर-कटा शव बरामद
लखनऊ में लोहिया संस्थान में बनेगा 1010 बेड का अत्याधुनिक इमरजेंसी सेंटर, 855 करोड़ की मंजूरी
होटल क्षेत्र में जनवरी-मार्च तिमाही में निवेश 58 प्रतिशत बढ़कर 18.5 करोड़ डॉलर: जेएलएल
उप्र में पंचायत चुनाव के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी