राज्यवर्धन सिंह राठौर की तंदुरुस्त भारत मुहिम, ‘हम फिट तो इंडिया फिट’

Ads

राज्यवर्धन सिंह राठौर की तंदुरुस्त भारत मुहिम, ‘हम फिट तो इंडिया फिट’

  •  
  • Publish Date - May 22, 2018 / 12:33 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

नई दिल्ली। आजकल की भाग दौड़ भारी जिंदगी में फिटनेस का ख्याल रखने का समय सभी को नहीं मिल पाता है। लेकिन खुद को जीवन में आगे ले जाना है तो फिट रहना बेहद जरूरी है। फिजिकल फिटनेस की मदद से आप अपना काम ज्यादा असरदार तरीके से कर सकते हैं। इसीलिए केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने मुहिम शुरू की है। राठौर ने फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए एक कैंपेन शुरू किया है। जिसको सोशल मीडिया पर ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ के नाम से ट्रेंड किया जा रहा है। राठौर ने कसरत करते हुए अपना एक विडियो ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने फिल्मस्टार रितिक रोशन, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल को चैलेंज करते हुए इस मुहिम में शामिल होने की अपील की है। राठौर की इस पहल को काफी सराहा जा रहा है।  


राठौर वीडियो वीडियो में कह रहे हैं मैं जब भी प्रधानमंत्री को देखता हूं। तो उनसे प्रेरित होता हूं। वो एक जबरदस्त ऊर्जा हैं, वह दिन-रात काम करते हैं। वह चाहते हैं- पूरा भारत फिट हो जाए। अब मैं उनसे प्रेरित होकर अपने काम में थोड़ा सा व्यायम शुरू करने जा रहा हूं। 

राठौर का वीडियो अपलोड होने के बाद बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने अपनी एक्सरसाइज की वीडियो सोशल साइट्स पर पोस्ट की है। बता दें कि साइना को राठौर ने ही इस मुहिम में शामिल होने के लिए नॉमिनेट किया है। वीडियो में नेहवाल डैडलिफ्ट लगाती हुईं दिख रही हैं। उन्होंने अपना वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि चैलेंज देने के लिए आपको बहुत-बहुत शुक्रिया सर। साइना ने मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए राणा दग्गुबत्ती, पीवी सिंधू और गौतम गंभीर को चैलेंज में शामिल किया है।

फिटनेस की इस मुहिम को IBC24 भी आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। देखिए कुछ वीडियोज