अफीम की खेती करने के आरोप में पांच गिरफ्तार

Ads

अफीम की खेती करने के आरोप में पांच गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - February 4, 2021 / 08:05 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

मेदिनीनगर, चार फरवरी (भाषा) पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पुलिस ने विशेष अभियान चला कर अफीम की खेती करने वाले कथित पांच किसानों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि अफीम की खेती के खिलाफ इस अभियान को मनातू के थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष पुलिस बल ने अंजाम दिया और इन पांचों कथित किसानों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार कथित किसान अपने-अपने खेतों में पोस्ता की खेती करते थे जिससे अफीम बनाई जाती है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किसानों के खेतों में लगी पोस्ते की फसल को पहले ही पुलिस नष्ट कर चुकी थी।

उसने बताया कि प्रतिबंधित एवं अवैध फसल की खेती के आरोप में गिरफ्तार इन कथित किसानों की तलाश पिछले दो माह से की जा रही थी।

भाषा, संवाद, इन्दु, धीरज

धीरज