जमशेदपुर में पांच गिरफ्तार, 3.50 लाख रुपये का मादक पदार्थ बरामद

Ads

जमशेदपुर में पांच गिरफ्तार, 3.50 लाख रुपये का मादक पदार्थ बरामद

  •  
  • Publish Date - May 11, 2026 / 05:18 PM IST,
    Updated On - May 11, 2026 / 05:18 PM IST

जमशेदपुर, 11 मई (भाषा) जमशेदपुर के कई हिस्सों में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत एक दंपति तथा तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 3.50 लाख रुपये की ‘ब्राउन शुगर’ बरामद की गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पूर्वी सिंहभूम के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय के मुताबिक, पुलिस ने प्रतिबंधित मादक पदार्थ के 26.84 ग्राम वजनी 175 छोटे पैकेट बरामद किए, जिसका अनुमानित मूल्य 3.50 लाख रुपये है।

उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने बर्मामाइंस थाना क्षेत्र की गांधीनगर बस्ती से संतोष सिंह तथा उसकी पत्नी आयशा खातून को 124 पैकेट ‘ब्राउन शुगर’ के साथ गिरफ्तार कर लिया।

उनसे की गई पूछताछ के आधार पर, पुलिस ने गोविंदपुर थाना क्षेत्र से गौरव कुमार और अमित कुमार को मादक पदार्थ के क्रमशः 20 और 19 पैकेटों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पांडेय ने बताया कि एक अन्य तस्कर, संजय गोस्वामी को मैंगो पुलिस थाना क्षेत्र से मादक पदार्थ के 12 पैकेटों के साथ पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए सभी लोगों के खिलाफ ‘स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम’ के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा मनीषा

मनीषा