नोएडा में अलग अलग मामलों में पांच लोग गिरफ्तार

नोएडा में अलग अलग मामलों में पांच लोग गिरफ्तार

नोएडा में  अलग अलग मामलों में पांच लोग गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: September 12, 2021 8:02 pm IST

नोएडा, 12 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जनपद की पुलिस ने जिले में विभिन्न स्थानों से अलग अलग मामलों में पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से गांजा, शराब एवं चोरी के माबोइल फोन बरामद किये हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को एक सूचना के आधार पर थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने भंगेल गांव के रहने वाले पुष्पेंद्र नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके पास से एक किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि थाना फैस-3 पुलिस ने रविवार को एक सूचना के आधार पर रोहित तथा विकास सूर्यवंशी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि उनके पास से 90 पव्वा शराब तथा तस्करी में प्रयुक्त होने वाला एक ऑटो रिक्शा बरामद भी किया है।

प्रवक्ता ने बताया कि दादरी थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर अतुल तथा नरेंद्र नामक दो चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने चोरी के 63 मोबाइल फोन बरामद किया है।

भाषा सं नेत्रपाल रंजन

रंजन


लेखक के बारे में