हिमाचल प्रदेश विधानसभा का पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से

Ads

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से

  •  
  • Publish Date - November 29, 2023 / 04:52 PM IST,
    Updated On - November 29, 2023 / 04:52 PM IST

शिमला, 29 नवंबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश विधानसभा का पांच दिवसीय शीत सत्र 19 दिसंबर को धर्मशाला में शुरू होगा और 23 दिसंबर तक चलेगा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पठानिया ने यहां एक बयान में कहा कि राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सत्र आहूत करने की मंजूरी प्रदान कर दी है और इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि सत्र में पांच बैठकें होंगी, जिसमें से एक दिन 21 दिसंबर को गैर सरकारी कामकाज के लिए निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि सदन के सदस्य ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से अपने प्रश्न भेज सकते हैं।

राज्य मंत्रिमंडल ने 18 नवंबर को हुई बैठक में राज्यपाल से शीतकालीन सत्र बुलाने की अनुशंसा करने का निर्णय लिया था।

भाषा जितेंद्र धीरज

धीरज