नयी टिहरी, 24 नवंबर (भाषा) उत्तराखंड में टिहरी जिले के नरेन्द्रनगर क्षेत्र में सोमवार को एक बस के खाई में गिरने से उसमें सवार पांच यात्रियों की मौत हो गयी।
राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना कुंजापुरी-हिंडोलाखाल के पास हुई जहां बस अनियंत्रित होकर 70 मीटर गहरी खाई में गिर गयी।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की पांच टीमें मौके पर पहुंची तथा बचाव एवं राहत अभियान शुरू किया गया।
एसडीआरएफ के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत होने की पुष्टि हुई है। घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है ।
एक अधिकारी ने बताया कि बस में 28 यात्री सवार थे।
भाषा सं दीप्ति शोभना
शोभना