पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने, भारी बारिश की घटनाओं में पांच लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने, भारी बारिश की घटनाओं में पांच लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने, भारी बारिश की घटनाओं में पांच लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: May 27, 2021 7:30 pm IST

कोलकाता, 27 मई (भाषा) पश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार को बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी। आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुर्शिदाबाद जिले के हरिहरपाड़ा में दो किशोरों की तथा नदिया जिले के नकाशीपाड़ा में एक और व्यक्ति की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो गयी।

अधिकारी के अनुसार पूर्व मेदिनीपुर के नंदीग्राम में दो लड़के आसमान से गिरी बिजली की चपेट में आने से मारे गये।

राज्य में चक्रवाती तूफान ‘यास’ के आने के एक दिन बाद कई शहरों और जिलों में भारी बारिश हुई।

भाषा वैभव आशीष

आशीष


लेखक के बारे में