तेलंगाना में मोटरसाइकिल और कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
तेलंगाना में मोटरसाइकिल और कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
हैदराबाद, 11 मई (भाषा) तेलंगाना के महबूबनगर जिले में एक स्पोर्ट्स बाइक और कार की टक्कर हो जाने से दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि रविवार रात महबूबनगर बाईपास रोड पर कार के यू-टर्न लेने के दौरान मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी।
पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार दो लोग और कार में यात्रा कर रहे तीन समेत कुल पांच घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
‘बाइक रेसिंग’ के कारण दुर्घटना होने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि वे इसकी जांच कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में जांच की जा रही है।
भाषा यासिर वैभव
वैभव

Facebook


