तेलंगाना में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच की मौत

Ads

तेलंगाना में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच की मौत

  •  
  • Publish Date - April 8, 2026 / 02:49 PM IST,
    Updated On - April 8, 2026 / 02:49 PM IST

हैदराबाद, आठ अप्रैल (भाषा) तेलंगाना में दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर रात हस्तिनापुरम में एक कार ने बाइक पर सवार इंजीनियरिंग के दो छात्रों और सड़क पार कर रहे एक पैदल यात्री को टक्कर मार दी।

पुलिस के अनुसार, इस घटना में दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पैदल यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन चलाते समय उसके नशे में होने का संदेह जताया है।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात एक अन्य घटना में कामारेड्डी जिले में सड़क पर लापरवाही से खड़ी की गई एक लॉरी से टकराने के बाद मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

उसने बताया कि तीनों को अंधेरे में खड़ी लॉरी दिखाई नहीं दी। इनमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

भाषा

प्रचेता मनीषा

मनीषा