ईरान संवर्द्धित यूरेनियम नहीं सौंपता है तो अमेरिका फिर से हमला कर सकता है : रक्षा मंत्री हेगसेथ

Ads

ईरान संवर्द्धित यूरेनियम नहीं सौंपता है तो अमेरिका फिर से हमला कर सकता है : रक्षा मंत्री हेगसेथ

  •  
  • Publish Date - April 8, 2026 / 08:46 PM IST,
    Updated On - April 8, 2026 / 08:46 PM IST

वाशिंगटन, आठ अप्रैल (एपी) अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बुधवार को कहा कि अगर ईरान संवर्द्धित यूरेनियम नहीं सौंपता है तो अमेरिका फिर से हमला कर सकता है।

हेगसेथ ने इस बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं दी कि क्या ईरान ने ट्रंप के उस बयान से सहमति जताई है, जिसमें कहा गया था कि अमेरिका “दफन सामग्री को निकालने” के लिए उनके साथ मिलकर काम करेगा।

हालांकि, हेगसेथ ने कहा कि ईरान ‘स्वेच्छा से इसे हमें दे देगा,’ अन्यथा अमेरिका पिछले साल इजराइल के साथ मिलकर किए गए हमलों की तरह ही ईरान के परमाणु स्थलों पर हमला कर सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘हम इस मौके का फायदा उठाएंगे।’’

एपी आशीष माधव

माधव