नई दिल्लीः Five MLA Resign From Congress कांग्रेस के सीनियर नेता गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे पांच पन्नों के त्यागपत्र में उन्होंने पार्टी आलाकमान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आजाद ने कहा कि कांग्रेस लड़ने की अपनी इच्छाशक्ति और क्षमता खो चुकी है। वहीं गुलाम नबी आजाद के समर्थन में अब कांग्रेस पार्टी में इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है।
Five MLA Resign From Congress मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के बाद जी. एम. सरूरी, हाजी अब्दुल राशिद, मोहम्मद अमीन भट, गुलजार अहमद वानी और चौधरी मोहम्मद अकरम ने “गुलाम नबी आजाद के समर्थन में“ कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया। बता दें कि ये सभी नेता पहले पहले कांग्रेस पार्टी से विधायक रह चुके हैं।
https://twitter.com/AHindinews/status/1563106026043281409
वहीं, जम्मू-कश्मीर के PCC अध्यक्ष जी. एम. सरूरी ने बताया कि गुलाम नबी आजाद साहब ने जो फैसला लिया है और उनके समर्थन में हम 5 विधायकों ने इस्तीफा दिया है
https://twitter.com/AHindinews/status/1563102129812045824