हरियाणा के फरीदाबाद में आग की चपेट में पांच वाहन क्षतिग्रस्त

Ads

हरियाणा के फरीदाबाद में आग की चपेट में पांच वाहन क्षतिग्रस्त

  •  
  • Publish Date - May 12, 2026 / 08:23 PM IST,
    Updated On - May 12, 2026 / 08:23 PM IST

फरीदाबाद,12 मई (भाषा) हरियाणा में फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी में मंगलवार तड़के लगी आग में पांच वाहन जलकर खाक हो गए और पास के एक घर को भी नुकसान पहुंचा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, लक्ष्मी डेयरी लेन में साईं मंदिर के पास लगी आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के निवासियों में दहशत फैल गई। क्षतिग्रस्त घर के अंदर मौजूद लोग पिछले दरवाजे से बाहर निकल गए और कोई हताहत नहीं हुआ।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह लगभग 4:40 बजे एक वाहन में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पास खड़ी चार अन्य गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। निवासियों ने स्वयं आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तीव्र थीं कि उन पर काबू पाना असंभव था।

एनआईटी अग्निशमन केंद्र के अधिकारी सुखबीर यादव ने बताया कि केंद्र को सुबह लगभग 4:45 बजे सूचना मिली। दमकल की एक टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।

उन्होंने बताया कि अथक प्रयासों के बाद टीम ने आग पर काबू पा लिया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि दमकल कर्मियों के पहुंचने में देरी हुई और सूचना मिलने के लगभग एक घंटे बाद जब वे पहुंचे तब तक अधिकांश वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो चुके थे।

भाषा

राखी नरेश

नरेश