उत्तर-पश्चिम दिल्ली में एक पुराने मकान की बालकनी गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत, एक घायल

Ads

उत्तर-पश्चिम दिल्ली में एक पुराने मकान की बालकनी गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत, एक घायल

  •  
  • Publish Date - April 11, 2026 / 09:27 PM IST,
    Updated On - April 11, 2026 / 09:27 PM IST

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (भाषा) उत्तर-पश्चिम दिल्ली के वजीरपुर इलाके में शनिवार को एक पुराने मकान की बालकनी गिरने से पांच साल के एक बच्चे की मौत हो गई और एक बच्ची घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, भारत नगर पुलिस थाने में जेजे कॉलोनी में एक झुग्गी के गिरने की सूचना पीसीआर के माध्यम से मिली।

पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और इस घटना में घायल हुए दो बच्चों को दीप चंद बंधु अस्पताल ले गई, जहां दिव्यांशु (पांच वर्ष) को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि रिंकी (10 वर्ष) का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि अपराध शाखा की टीम और एफएसएल के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सबूत इकट्ठा किए।

पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 11 बजे तब हुई जब कुछ बच्चे इमारत के पास एक गली में खेल रहे थे और बालकनी अचानक नीचे गिर गई।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, ‘‘पुराने घर के पास वाली गली में बच्चे खेल रहे थे तभी अचानक तेज आवाज के साथ बालकनी गिर गई। दो बच्चे मलबे के नीचे दब गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। चीखें सुनकर हममें से कुछ लोग मदद के लिए दौड़े और बच्चों को बाहर निकाला।’’

भाषा तान्या संतोष

संतोष