Government Doctors News: सरकारी डॉक्टर अब नहीं कर सकेंगे प्राइवेट प्रैक्टिस, राज्य सरकार ने इस वजह से लिया बड़ा फैसला

Ads

Government Doctors News: राज्य सरकार ने फैसला लेते हुए कहा कि, अब सरकारी अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं कर सकेंगे

  •  
  • Publish Date - April 11, 2026 / 08:33 PM IST,
    Updated On - April 11, 2026 / 08:58 PM IST

Government Doctors News| Source : File Photo

HIGHLIGHTS
  • स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए नीतीश सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है।
  • सरकारी अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं कर सकेंगे।
  • स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस संबंध में संकल्प भी जारी कर दिया गया है।

Government Doctors News: पटना: बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए नीतीश सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि, अब सरकारी अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं कर सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस संबंध में संकल्प भी जारी कर दिया गया है। सरकार का कहना है कि इससे सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर और नियमित इलाज मिल सकेगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सरकार के 7 निश्चय-3 कार्यक्रम के तहत ये निर्णय लिया गया। सरकार की तरफ से लिया गया यह फैसला सभी सरकारी डॉक्टरों पर लागू होगा। इसमें बिहार स्वास्थ्य सेवा संवर्ग, बिहार चिकित्सा शिक्षा सेवा संवर्ग और इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान से जुड़े डॉक्टर और शिक्षक शामिल हैं। (Government Doctors News) अब ये सभी डॉक्टर निजी क्लीनिक या प्राइवेट अस्पताल में प्रैक्टिस नहीं कर पाएंगे।

सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?

Government Doctors News: सरकार का मानना है कि, कई डॉक्टर ऐसे भी हैं जो सरकार अस्पताल में कम समय देते थे और प्राइवेट प्रैक्टिस पर ज्यादा ध्यान देते थे। इससे मरीजों को दिक्कत होती थी। कई बार अस्पतालों में डॉक्टर समय पर नहीं मिलते थे या इलाज ठीक से नहीं हो पाता था। इस समस्या को खत्म करने के लिए यह सख्त कदम उठाया गया है।

डॉक्टरों को दिया जाएगा भत्ता

वहीं सरकार ने यह भी साफ़ कर दिया है कि, डॉक्टरों को इस फैसले के बदले में नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। (Government Doctors News) उन्हें गैर-प्रैक्टिस भत्ता (NPA) और अन्य प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इससे उनकी आय में कमी की भरपाई करने की कोशिश की जाएगी। हालांकि, इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश अभी जारी किए जाने बाकी हैं।

जल्द ही जारी होगी गाइडलाइन

Government Doctors News: इस फैसले को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि, सरकार के इस फैले को लेकर जल्द ही विस्तृत गाइडलाइन जारी की जाएगी। इसमें यह भी बताया जाएगा कि नियमों का पालन कैसे होगा और उल्लंघन करने पर क्या कार्रवाई की जाएगी। (Government Doctors News) सरकार का दावा है कि इस फैसले से सरकारी अस्पतालों की स्थिति सुधरेगी और आम लोगों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।

इन्हे भी पढ़ें:-