Bihar Road Accident News: अब तक 10 लोगों की मौत, नेशनल हाइवे पर बस ने पिकअप को मारी टक्कर, इलाके में मची अफरा-तफरी

Ads

Bihar Road Accident News: बिहार के कटिहार में एक भीषण हुआ है। इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है।

  •  
  • Publish Date - April 11, 2026 / 09:14 PM IST,
    Updated On - April 11, 2026 / 09:16 PM IST

Bihar Road Accident News/Image Credit: IBC24.in File Photo

HIGHLIGHTS
  • बिहार के कटिहार में एक भीषण हुआ है।
  • इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है।
  • इस हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

Bihar Road Accident News: पटना: बिहार के कटिहार में एक भीषण हुआ है। इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। दरअसल, NH-31 पर बसगड़ा चौक के पास दातपुर मुसहरी चौक के नजदीक बस और पिकअप वैन की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इसकी चपेट में आई दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

अब तक 10 लोगों की मौत

वहीं इस भीषण सड़क हादसे की जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, हादसे में अब तक 10 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, (Bihar Road Accident News) जबकि 25 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

बस का चालक था नशे की हालत में

Bihar Road Accident News:  मिली जानकारी के अनुसार, बस हरदा से पूर्णिया जा रही थी और चालक नशे में था। चालक रस्ते में पहले भी एक-दो जगह टक्कर मार चुका था। इसके बाद जैसे ही बस दातपुर मुसहरी चौक के पास पहुंची, सामने से आ रही पिकअप वैन से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पास से गुजर रही दो बाइक भी इसकी चपेट में आ गईं। (Bihar Road Accident News)  हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीण और पुलिस तुरंत राहत-बचाव कार्य में जुट गए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। इलाके में मातम पसरा हुआ है और हर तरफ चीख-पुकार सुनाई दे रही है।

पुलिस ने दी जानकारी

इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, शनिवार शाम कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेड़ाबाड़ी के समीप एक बस एवं पिकअप वाहन के बीच भीषण सड़क दुर्घटना घटित हुई, जिसमें अब तक 10 व्यक्तियों की दुखद मृत्यु हुई है। घटना की सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। (Bihar Road Accident News)  दुर्घटना में घायल लगभग 25 व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भेजा जा रहा है। घटनास्थल पर विधि-व्यवस्था पूर्णतः नियंत्रण में है तथा यातायात व्यवस्था को भी सुचारू किया जा रहा है। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-