PM Modi Siliguri Roadshow : रोड शो बीच में रुका, पहले एंबुलेंस निकलेगी, सिलीगुड़ी की सड़कों पर पीएम मोदी ने जीता करोड़ों का दिल, देखें वीडियो

Ads

सिलीगुड़ी में रोड शो के दौरान पीएम मोदी ने एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए अपना काफिला रोक दिया। इस मानवीय पहल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

  •  
  • Publish Date - April 11, 2026 / 11:22 PM IST,
    Updated On - April 11, 2026 / 11:24 PM IST

PM Modi Siliguri Roadshow / Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • रोड शो के दौरान पीएम मोदी ने रोका काफिला
  • एंबुलेंस को पहले रास्ता देकर दिखाई संवेदनशीलता
  • सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने की तारीफ

सिलीगुड़ी :PM Modi Siliguri Roadshow  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सिलीगुड़ी में अपने रोड शो के दौरान एक मरीज की जान बचाने के लिए अपना काफिला रुकवा दिया। भारी जनसैलाब और कड़े सुरक्षा इंतजामों के बावजूद, पीएम मोदी ने पहले एंबुलेंस को रास्ता देने का निर्देश दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान सिलीगुड़ी में पीएम मोदी का मेगा रोड शो चल रहा था। सड़कों पर हजारों लोगों की भीड़ थी और सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। PM Modi Ambulance Video इसी बीच एक एंबुलेंस वहां पहुंच गई जिसे अस्पताल जाने की जल्दी थी। जैसे ही पीएम मोदी को इसकी जानकारी हुई, उन्होंने तुरंत अपना काफिला धीमा कर दिया और सुरक्षाकर्मियों को एंबुलेंस को पहले रास्ता देने के लिए कहा।

वीआईपी कल्चर छोड़ पेश की मिसाल

अक्सर देखा जाता है कि बड़े नेताओं के आने पर एंबुलेंस जैसी जरूरी सेवाएं भी जाम में फंस जाती हैं, लेकिन पीएम मोदी ने यहां वीआईपी कल्चर को किनारे रख दिया। वीडियो में दिख रहा है कि भारी भीड़ के बावजूद सुरक्षा घेरे को हटाकर एंबुलेंस को निकलने की जगह दी गई। प्रधानमंत्री की गाड़ी तब तक रुकी रही जब तक एंबुलेंस सुरक्षित तरीके से वहां से गुजर नहीं गई। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें सच्चा ‘प्रधान सेवक’ बता रहे हैं।

बंगाल में चुनावी हलचल तेज

प्रधानमंत्री मोदी आज बंगाल के दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने कई बड़ी रैलियां भी कीं। आपको बता दें कि बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे और 4 मई को नतीजे आएंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-

यह घटना कहाँ हुई?

यह घटना पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में रोड शो के दौरान हुई।

पीएम मोदी ने क्या किया?

उन्होंने एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए अपना काफिला रुकवा दिया।

लोगों की प्रतिक्रिया क्या रही?

सोशल मीडिया पर लोग इस कदम की खूब सराहना कर रहे हैं।