भारत फीफा सीरीज 2026 के सेमीफाइनल कीनिया से 2-0 से हारा

Ads

भारत फीफा सीरीज 2026 के सेमीफाइनल कीनिया से 2-0 से हारा

  •  
  • Publish Date - April 11, 2026 / 11:05 PM IST,
    Updated On - April 11, 2026 / 11:05 PM IST

नैरोबी, 11 अप्रैल (भाषा) भारतीय महिला फुटबॉल टीम को शनिवार को फीफा सीरीज 2026 के सेमीफाइनल में अपने से निचली रैंकिंग वाली कीनिया से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।

मेजबान टीम के लिए मार्था एमेडोट ने दूसरे और टेरेज़ा ओबुन्या ने 55वें मिनट में गोल दागे।

मुकाबले के दौरान भारतीय कप्तान प्यारी खाखा को मैच के 14वें मिनट में सिर में गंभीर चोट लग गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अनुसार, वह होश में हैं और उनका इलाज जारी है।

इससे पहले दिन के शुरुआती सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने मलावी को 5-0 से हराया।

भारत अब 15 अप्रैल को तीसरे स्थान के प्ले-ऑफ में मलावी से भिड़ेगा, जबकि उसी दिन कीनिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

भाषा आनन्द

आनन्द