बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती में एनएच 28 पर एक निर्माणाधीन ओवरब्रिज गिर गया है।जिसके चलते चार व्यक्ति घायल हो गए है। वहीं 2 लोगों को मलबे से निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थानीय प्रशासन को तुरंत राहत कार्य शुरू करने और घायलों को बेहतर उपचार का निर्देश दिया है।
Lintel of a flyover on National Highway 28 collapsed in Basti earlier this morning. 4 people injured, 2 people trapped under the debris. Rescue operation is underway. pic.twitter.com/kZ4beCNIVC
— ANI UP (@ANINewsUP) August 11, 2018
आस पास के लोगो का कहना है कि जैसे ही ओवरब्रिज गिरना शुरू हुआ आस पास भगदड़ शुरू हो गई थी। जिसके चलते पांच लोगो को आवाज लगा कर उस जगह से हटाया गया है।
ये भी पढ़ें –इमरान खान की शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं सुनील, कपिल और सिद्धू
जानकारी के अनुसार दिल्ली की एक कम्पनी द्वारा बनाये जा रहे इस ओवरब्रिज के मलबे के नीचे आकर कुछ लोग घायल हो गये, जिन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल भेजा गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय एक बच्चा और एक व्यक्ति मलबे में दबे देखे जा रहे थे। इसके अतिरिक्त भी कुछ लोग दबे हो सकते है। घटना के 20 मिनट में ही प्रशासनिक टीमें मौके पर आ गयी हैं और रेस्क्यू शुरू हो गया।
ये भी पढ़े –शनि अमावस्या के साथ है सूर्य ग्रहण, इन बातों का रखें ध्यान
घटना की सूचना लगते ही बस्ती के जिलाधिकारी, उप पुलिस महानिरीक्षक समेत जिला प्रशासन व पुलिस की टीमें पहुंच गयीं. प्रशासनिक टीमों ने रेस्क्यू आपरेशन शुरू कराते हुए मलबा हटवाने का कार्य शुरू करा दिया है।
Basti: Rescue operation is still underway at the site where lintel of a flyover on National Highway 28 collapsed in Basti earlier this morning. CM Yogi Adityanath has ordered the local administration for an immediate rescue operation & to resume the traffic. pic.twitter.com/9c4GVCAFSu
— ANI UP (@ANINewsUP) August 11, 2018
वेब डेस्क IBC24