विदेशी प्रतिनिधियों ने असम, पुडुचेरी और केरल में मतदान प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अनुभव किया

Ads

विदेशी प्रतिनिधियों ने असम, पुडुचेरी और केरल में मतदान प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अनुभव किया

  •  
  • Publish Date - April 11, 2026 / 09:08 PM IST,
    Updated On - April 11, 2026 / 09:08 PM IST

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (भाषा) निर्वाचन आयोग ने शनिवार को बताया कि 22 देशों के 38 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने आयोग के अंतरराष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम (आईईवीपी) 2026 के तहत भारत की चुनावी प्रक्रिया की व्यापकता, सटीकता और जीवंतता को नजदीक से देखा।

आयोग के अनुसार प्रतिनिधियों ने इसे “लोकतंत्र का सच्चा उत्सव” बताया और रिकॉर्ड मतदान, विस्तृत योजना तथा आयोग द्वारा चुनावों के सुचारू संचालन की सराहना की।

आयोग ने बताया कि नौ अप्रैल को असम, पुडुचेरी और केरल में विधानसभा चुनाव हुए, जहां प्रतिनिधियों को मतदान प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अनुभव मिला।

आयोग ने बताया कि आठ से नौ अप्रैल तक की दो दिवसीय यात्रा के दौरान प्रतिनिधियों ने असम, केरल और पुडुचेरी का दौरा किया।

भाषा जोहेब माधव

माधव