झारखंड में 70 लाख रुपये की विदेशी शराब जब्त, तीन गिरफ्तार
झारखंड में 70 लाख रुपये की विदेशी शराब जब्त, तीन गिरफ्तार
पलामू, 13 फरवरी (भाषा) झारखंड पुलिस ने पलामू जिले में अवैध रूप से ले जाई जा रही भारत निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) जब्त की है जिसकी कीमत 70 लाख रुपये है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।
पलामू टाउन थाने के प्रभारी ज्योति लाल राजवार ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए झारखंड पुलिस ने बृहस्पतिवार को यहां साद्दीक मंजिल चौक के पास चंडीगढ़ से आ रहे एक ट्रक को रोका और कोयले के ढेर के नीचे छिपाकर रखी गई शराब की 850 पेटियां जब्त कीं। उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘गिरफ्तार व्यक्तियों में से दो हरियाणा और बिहार के रहने वाले हैं, जबकि तीसरा झारखंड का निवासी है। यह शराब मेदिनीनगर पहुंचाई जानी थी, जहां इस महीने के अंत में निकाय चुनाव होने हैं।’
उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।
भाषा तान्या अमित
अमित

Facebook


