विदेशी पर्यटक की रेस्टोरेंट में तबीयत खराब, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

Ads

विदेशी पर्यटक की रेस्टोरेंट में तबीयत खराब, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

  •  
  • Publish Date - October 8, 2023 / 07:06 PM IST,
    Updated On - October 8, 2023 / 07:06 PM IST

जयपुर, आठ अक्टूबर (भाषा) राजस्थान के अजमेर जिले के पुष्कर में इजराइल के एक पर्यटक की रेस्त्रां में खाना खाने के दौरान तबीयत बिगड़ गयी, जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

अजमेर (देहात) के सर्किल अधिकारी मनीष बडगुर्जर ने बताया कि रविवार को खाना खाने के दौरान इजराइल के पर्यटक चेन येजेकेल (39) की तबीयत खराब हो गई जिसे पुष्कर के राजकीय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे अजमेर के जेएलएन अस्पताल में भेज दिया ।

उन्होंने बताया कि विदेशी पर्यटक की अजमेर के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

उन्होंने बताया कि पर्यटक 11 सितंबर को अजमेर आया था और इस बारे में इजराइल दूतावास को सूचित कर दिया गया है। उनके निर्देशों के अनुसार मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जायेगा।

उन्होंने बताया कि विदेशी पर्यटक के बारे में होटल से जानकारियां जुटाई जा रही है।

भाषा कुंज

रंजन

रंजन