नई दिल्ली। हमीरपुर से बीजेपी के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बता दें कि तीन बार सांसद रहे सुरेश चंदेल ने पिछले सोमवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के केंद्रीय नेता एवं एआईसीसी कोषाध्यक्ष अहमद पटेल से मुलाकात भी की थी।
ये भी पढ़ें: ‘चौकीदार चोर है’ बयान पर राहुल ने जताया खेद, मंगलवार को SC करेगा
इस मुलाकात के बाद से ही अटकले तेज हो गई थी, और आज आखिरकार उन्होंने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर लिया है। हालांकि सुरेश चंदेल ने इस मुलाकात में एंट्री के साथ ही हमीरपुर से टिकट मांग रहे हैं।
Delhi: Former BJP MP from Hamirpur, Suresh Chandel joined Congress in presence of party President Rahul Gandhi. pic.twitter.com/qOOfeILmDO
— ANI (@ANI) 22 April 2019