विधि आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष एन एम घटाटे का निधन

विधि आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष एन एम घटाटे का निधन

विधि आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष एन एम घटाटे का निधन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: January 24, 2021 12:57 pm IST

नयी दिल्ली, 24 जनवरी (भाषा) वरिष्ठ अधिवक्ता और विधि आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष एन एम घटाटे का रविवार को यहां निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।

वह 83 वर्ष के थे।

उनकी पत्नी शीला ने बताया कि घटाटे पिछले तीन दिन से एक निजी अस्पताल में भर्ती थे और रविवार को उनका निधन हो गया।

उच्चतम न्यायालय के एक वरिष्ठ अधिवक्ता घटाटे अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान विधि आयोग के उपाध्यक्ष भी रहे थे।

उन्हें अप्पा घटाटे के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने दिवंगत वी के कृष्ण मेनन के तहत एक जूनियर वकील के रूप में वकालत शुरू की थी।

उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं।

भाषा

देवेंद्र पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में