असम में कोविड-19 से चार मौतें, 427 नए मामले

Ads

असम में कोविड-19 से चार मौतें, 427 नए मामले

  •  
  • Publish Date - September 9, 2021 / 12:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

गुवाहाटी, आठ सितंबर (भाषा) असम में बुधवार को कोविड-19 से चार और लोगों की मौत हो गई और 427 नए मामले सामने आए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के बुलेटिन से यह जानकारी मिली।

बुलेटिन में कहा गया कि कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,723 हो गई। राज्य में अब कोविड​​​​-19 मृत्यु दर 0.96 प्रतिशत है।

राज्य में कोविड​​​​-19 के मामले बढ़कर 5,93,514 हो गए, वहीं अब तक की गई जांच की कुल संख्या 2,22,83,428 है। प्रदेश में अब तक 5,81,493 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं।

दिन में टीका लगवाने वालों की कुल संख्या 1,80,458 रही। राज्य में अब तक कुल 1,92,46,986 लोगों को टीका लग चुका है।

भाषा कृष्ण नीरज

नीरज