तिरुपति (आंध्र प्रदेश), 29 अगस्त (भाषा) हैदराबाद के चार उद्यमियों ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के श्री वेंकटेश्वर अन्नप्रसादम ट्रस्ट को 3.7 करोड़ रुपये का दान दिया है।
यह ट्रस्ट तीर्थयात्रियों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराता है।
पी वेंकटेश्वरलू, राजामौली, प्रसाद राव और एम लक्ष्मी कुमारी ने तिरुमाला में अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी सीएच वेंकैया चौधरी को 3.7 करोड़ रुपये का चेक सौंपा।
टीटीडी की बृहस्पतिवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘पोट्टी वेंकटेश्वरलू, राजामौली, प्रसाद राव और मलाथी लक्ष्मी कुमारी ने 28 अगस्त को एसवी अन्नप्रसादम ट्रस्ट को 3.7 करोड़ रुपये का दान दिया है।’
पूर्व मुख्यमंत्री एन टी रामाराव (एनटीआर) ने 1985 में ‘वेंकटेश्वर नित्य अन्नदानम एन्डॉउमेंट’ योजना शुरू की थी, जिसका उद्देश्य प्रतिदिन 2,000 तीर्थयात्रियों को मुफ्त भोजन खिलाना था।’
बाद में इसे 1994 में श्री वेंकटेश्वर नित्य अन्नदानम ट्रस्ट के नाम से एक स्वतंत्र ट्रस्ट में और 2014 में श्री वेंकटेश्वर अन्नप्रसादम ट्रस्ट में परिवर्तित कर दिया गया।
दुनिया भर से प्राप्त दान से संचालित यह ट्रस्ट राष्ट्रीयकृत बैंकों में धनराशि जमा करता है तथा उससे अर्जित ब्याज से भक्तों को भोजन उपलब्ध कराने का खर्च उठाता है।
भाषा योगेश मनीषा
मनीषा