हिमाचल प्रदेश के चंबा में कार नदी में गिरने से चार लोगों की मौत

Ads

हिमाचल प्रदेश के चंबा में कार नदी में गिरने से चार लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 28, 2026 / 12:40 PM IST,
    Updated On - June 28, 2026 / 12:40 PM IST

शिमला, 28 जून (भाषा) हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में नकरोड़-हिमगिरी मार्ग पर एक कार बैरा सिउल नदी में गिर गई, जिससे उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि यह घटना नदी पर बने एक बांध के पास हुई।

पुलिस के अनुसार, चुराह उपमंडल में शनिवार देर रात हुए इस हादसे में कार में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

इस दुर्घटना की जानकारी रविवार सुबह मिली, जिसके बाद तिस्सा पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंचीं।

तिस्सा थाना प्रभारी तथा अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद है।

नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (एनएचपीसी) द्वारा संचालित बैरा सिउल बांध चुराह क्षेत्र में स्थित 180 मेगावाट क्षमता की रन-ऑफ-द-रिवर जलविद्युत परियोजना है।

बताया जा रहा है कि मारे गए चारों लोग चुराह उपमंडल की टिकरीगढ़ ग्राम पंचायत के निवासी थे। हालांकि, उनकी पहचान और वाहन के मालिक की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

भाषा गोला रंजन

रंजन