खरगोन, 10 फरवरी (भाषा) मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में सनावद के निकट शुक्रवार को एक तेज रफ्तार बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार चार श्रमिकों की मौत हो गयी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे के वक्त बस मोटरसाइकिल को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी।
उन्होंने कहा, ‘दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। वे सभी भोगवन गांव के रहने वाले थे और किसी काम से बेड़िया जा रहे थे।’
उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान लोकेंद्र (23), विकास (20), पप्पू (50) और दिनेश (23) के तौर पर हुई है।
भाषा सं दिमो राजकुमार
राजकुमार