चार नकाबपोशों ने बैंक कैशियर से साढ़े पांच लाख रुपये लूटे

Ads

चार नकाबपोशों ने बैंक कैशियर से साढ़े पांच लाख रुपये लूटे

  •  
  • Publish Date - April 12, 2022 / 05:59 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:01 PM IST

जयपुर, 12 अप्रैल (भाषा) राजस्थान में सवाईमाधोपुर जिले के बामनवास थानाक्षेत्र में मंगलवार दोपहर चार हथियारबंद नकाबपोश बदमाश एक बैंक के कैशियर से पांच लाख साठ हजार रुपये लूटकर फरार हो गये।

थानाधिकारी ब्रजेश मीणा ने बताया कि कोयला गांव स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में दोपहर दो बजे चार हथियारबंद नकाबपोश कैशियर को डरा धमकाकर तिजौरी से पांच लाख साठ हजार रुपये लूट कर फरार हो गये।

उन्होंने बताया कि चारों बदमाश एक ही मोटरसाईकिल से आये थे। मीणा के मुताबिक बैंक प्रबंधक की ओर से इस संबंध में लूट का मामला दर्ज करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि बदमाशों की पहचान के लिये सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

भाषा कुंज पृथ्वी राजकुमार

राजकुमार