दुबई से जुड़े ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी गिरोह के चार लोग गिरफ्तार

Ads

दुबई से जुड़े ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी गिरोह के चार लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - March 3, 2026 / 08:28 PM IST,
    Updated On - March 3, 2026 / 08:28 PM IST

नयी दिल्ली, तीन मार्च (भाषा) दिल्ली पुलिस ने यहां पश्चिम विहार इलाके में दुबई से जुड़े एक अवैध ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी गिरोह से संबंधित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया।

गुप्ता सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक मार्च को पश्चिम विहार स्थित एक फ्लैट पर छापा मारा, जिसमें चार लोग एक ऐप के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी में सक्रिय रूप से लिप्त पाए गए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों की पहचान दीपांशु सरदाना (32), एरिक गिरी (25), रमनप्रीत (22) और हरजिंदर (24) के रूप में हुई।

उन्होंने बताया कि परिसर से सात मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, छह एटीएम कार्ड, 11 सिम कार्ड, छह बैंक पासबुक, एक खाता रजिस्टर और किराए के समझौते की एक प्रति बरामद की गई।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी ने सट्टेबाजी मंच चलाने का प्रशिक्षण दुबई में लिया था।

इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान नोमान नरेश

नरेश