राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमित चार और मरीजों की मौत, 442 नये मामले

Ads

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमित चार और मरीजों की मौत, 442 नये मामले

  •  
  • Publish Date - August 25, 2022 / 08:14 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

जयपुर,25 अगस्त (भाषा) राजस्थान में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमित चार और मरीजों की मौत हो गई, वहीं 442 नये मामले सामने आये हैं।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से अलवर, जयपुर, झुंझुनूं, जोधपुर में एक-एक मरीज की मौत हो गई।

राज्य में अब तक इस घातक बीमारी से 9620 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को राज्य में 442 नये कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के मिलने से राज्य में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 13,06,844 पर पहुंच गई है। वहीं, वर्तमान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3808 है।

उन्होंने बताया कि राज्य में मिले कोरोना वायरस संक्रमित 442 नये मरीजों में से जयपुर में 109, भरतपुर में 51, अलवर में 36, जोधपुर में 35, दौसा में 33 संक्रमित मरीज शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को 549 मरीज वायरस मुक्त हुए।

भाषा कुंज पृथ्वी संतोष

संतोष