गुजरात के सूरत जिले में एक खड़े डंपर से कार टकरायी, मुंबई के चार लोगों की मौत

गुजरात के सूरत जिले में एक खड़े डंपर से कार टकरायी, मुंबई के चार लोगों की मौत

गुजरात के सूरत जिले में एक खड़े डंपर से कार टकरायी, मुंबई के चार लोगों की मौत
Modified Date: September 25, 2026 / 02:46 pm IST
Published Date: September 25, 2026 2:46 pm IST

सूरत, 25 सितंबर (भाषा) गुजरात के सूरत जिले में शुक्रवार सुबह भारतमाला एक्सप्रेसवे पर किनारे खड़े एक डंपर से एक कार के टकरा जाने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कामरेज के थाना प्रभारी निरीक्षक आर बी गोजिया ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब आठ बजे कामरेज तालुका में धातवा गांव के पास हुआ, जब कार मुंबई से दिल्ली की ओर जा रही थी।

उन्होंने बताया कि गाड़ी में सवार चारों लोग मुंबई के रहने वाले थे और वे गुजरात के पाटन जिले में स्थित शंखेश्वर जैन तीर्थ स्थल की यात्रा पर थे, तभी यह हादसा हुआ।

थाना प्रभारी ने बताया कि महाराष्ट्र में पंजीकृत इस कार के तेज़ रफ़्तार में होने का शक है और वह एक्सप्रेसवे की पांचवीं लेन में खड़े एक डंपर से जा टकराई।

उन्होंने कहा कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

गोजिया ने बताया कि मृतकों की पहचान राजीव जैन, जयंती दोषी, प्रवीण जैन और संजय खेमचंद के रूप में हुई तथा वे 35- 40 वर्ष के थे।

उनके अनुसार, मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले राजीव जैन की मुंबई में आभूषणों की एक दुकान है।

पुलिस इस दुर्घटना की जांच कर रही है।

भाषा

राजकुमार मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में