महिलाओं के खिलाफ अपराधों के विरोध में एसएफआई ने दिल्ली विश्वविद्यालय में मार्च निकाला
महिलाओं के खिलाफ अपराधों के विरोध में एसएफआई ने दिल्ली विश्वविद्यालय में मार्च निकाला
नयी दिल्ली, 25 सितंबर (भाषा) स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की दिल्ली विश्वविद्यालय इकाई ने राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के विरोध में शुक्रवार को नॉर्थ कैंपस में मार्च निकाला।
यह मार्च हाल में हुई आस्था कुंज में सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसरों और उनके आसपास महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच आयोजित किया गया।
मार्च कला संकाय से शुरू हुआ, जहां एसएफआई के सदस्यों ने दिल्ली में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।
छात्र संगठन ने ‘‘दिल्ली को फिर सुरक्षित बनाएं’’ शीर्षक के तहत प्रदर्शन का आह्वान किया था और महिलाओं को निशाना बनाकर किए जाने वाले अपराधों के खिलाफ प्रदर्शन में छात्रों से शामिल होने की अपील की थी।
भाषा शोभना मनीषा
मनीषा

Facebook


