पलामू में विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर गया लौट रहे चार लोगों की कार दुर्घटना में मौत

Ads

पलामू में विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर गया लौट रहे चार लोगों की कार दुर्घटना में मौत

  •  
  • Publish Date - November 27, 2020 / 06:37 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

मेदिनीनगर, 27 नवम्बर (भाषा) पलामू के चैनपुर थानांतर्गत शाहपुर में एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर वापस बिहार के गया एवं नबीनगर लौट रहे चार लोगों की बृहस्पतिवार देर रात कार दुर्घटना में मौत हो गयी। चारों रिश्तेदार थे।

हादसा पलामू जिले के छत्तरपुर थानान्तर्गत मेदिनीनगर-औरंगाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-98 पर हुआ।

पलामू के छत्तरपुर थाना के प्रभारी ऋषि कुमार राय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर गया लौट रहे चारों व्यक्ति जिस कार में सवार थे वह पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक से टकरा गई। घटना स्थल पर ही चारों की मौत हो गई।

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दुर्घटना में मारे गये लोगों की पहचान संजय प्रसाद (55) नबीनगर (बिहार), सरयू प्रसाद (45) गया (बिहार), उमेश साव (55) डुमरी, बालूगंज (बिहार) और उमेश प्रसाद (50) बेरमो (झारखंड) के रूप में की गयी है।

भाषा इन्दु मानसी

मानसी