असम के बोकाखाट बाजार में आग लगने से चार दुकानें जलकर खाक

असम के बोकाखाट बाजार में आग लगने से चार दुकानें जलकर खाक

असम के बोकाखाट बाजार में आग लगने से चार दुकानें जलकर खाक
Modified Date: September 25, 2026 / 12:04 pm IST
Published Date: September 25, 2026 12:04 pm IST

गुवाहाटी, 25 सितंबर (भाषा) असम के गोलाघाट जिले के बोकाखाट में एक बाजार में आग लगने से चार दुकानें जल कर खाक हो गईं और करीब 70 लाख रुपये की संपत्ति नष्ट होने का अनुमान है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे बोकाखाट में एक बाजार में आग लगी और इसने तेजी से आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया जिनमें एक गैरेज, कंप्यूटर की दुकान, सैलून और होटल शामिल थे।

गैरेज में रखी 15 मोटरसाइकिलें भी पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।

आग को फैलने से रोकने के लिए एहतियातन इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।

एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

भाषा शोभना संतोष

संतोष


लेखक के बारे में