बारात जाने के क्रम में कार खड्ड में गिरी, चार युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

Ads

बारात जाने के क्रम में कार खड्ड में गिरी, चार युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

  •  
  • Publish Date - November 22, 2021 / 08:27 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

छपरा, 22 नवंबर (भाषा) बिहार में सारण जिले के बनियापुर थानाक्षेत्र में करही गांव के समीप रविवार देर रात्रि को एक तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर सडक किनारे खड्ड में गिर जाने से चार यात्रियों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

बनियापुर थाने के अध्यक्ष किशोरी चौधरी ने सोमवार को बताया कि इस हादसे में सिहोरियां गांव के नवेंद्र कुमार दुबे (22), अंकित कुमार सिंह (21), सुमंत कुमार ओझा (18) और अभिषेक कुमार सिंह (20) की मौत हो गयी जबकि गंभीर रूप से जख्मी अमन कुमार सिंह को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि चारों शव जिला मुख्यालय छपरा स्थित सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए मृतकों के परिजनों को सौंप दिये गये हैं। दुर्घटना में हताहत हुए लोग कार बनियापुर थाना अंतर्गत सिहोरियां गांव से एक शादी समारोह में शरीक होने एकमा थाना अंतर्गत खानपुर गांव जा रहे थे।

भाषा सं अनवर

राजकुमार

राजकुमार