कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रियों का चौथा जत्था भूस्खलन के कारण धारचूला लौटा
कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रियों का चौथा जत्था भूस्खलन के कारण धारचूला लौटा
पिथौरागढ़, 19 जुलाई (भाषा) पिथौरागढ़ जिले के धारचूला आधार शिविर से गुंजी के लिए रवाना हुए कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रियों के चौथे जत्थे को रविवार को गरबाधार में भूस्खलन के कारण मार्ग बंद होने की वजह से लौटना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
धारचूला के उपजिलाधिकारी आशीष जोशी ने कहा, ‘‘चौथे जत्थे को बीच रास्ते से ही धारचूला लौटना पड़ा, वहीं तिब्बत में यात्रा पूरी करके लौट रहा पहला जत्था भी बूंदी शिविर में फंसा हुआ है।’’
उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहले जत्थे को रविवार को धारचूला पहुंचना था।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के अनुसार, बारिश के कारण हुए भूस्खलन से जिले के 18 से अधिक गांवों को जोड़ने वाली सड़कें बंद हैं, जिससे वहां रहने वाले हजारों लोग शेष इलाकों से कट गए हैं।
उन्होंने बताया कि सड़कों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
भाषा सं दीप्ति सिम्मी
सिम्मी

Facebook


