फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के राजनयिक सलाहकार ने विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात की

Ads

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के राजनयिक सलाहकार ने विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात की

  •  
  • Publish Date - January 12, 2024 / 11:42 PM IST,
    Updated On - January 12, 2024 / 11:42 PM IST

नयी दिल्ली, 12 जनवरी (भाषा) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के राजनयिक सलाहकार इमैनुएल बोन और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को द्विपक्षीय मुद्दों और वैश्विक घटनाक्रम पर विचार-विमर्श किया।

मैक्रों के भारत दौरे में दो सप्ताह से भी कम समय बचा है।

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

जयशंकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”फ्रांस के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार इमैनुएल बोन से मिलकर प्रसन्नता हुई। कई मुद्दों पर भारत-फ्रांस के बीच मजबूत संबंधों को लेकर बातचीत हुई। वैश्विक घटनाक्रम और आपसी हित के मुद्दों पर भी चर्चा की गई।”

उन्होंने कहा, ‘हम गणतंत्र दिवस 2024 के लिए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की यात्रा को लेकर उत्सुक हैं।’’

भाषा जितेंद्र देवेंद्र

देवेंद्र