नोएडा(उप्र), 16 फरवरी (भाषा) विभिन्न कॉलेजों के फर्जी अंकपत्र और अन्य दस्तावेज बनाने वाले गिरोह के एक सदस्य को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
थाना फेस-2 की प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर गाजियाबाद निवासी अब्दुल समद को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से विभिन्न कॉलेजों के फर्जी अंकपत्र, वकालत की फर्जी डिग्री, डी फार्मा की फर्जी डिग्री, श्रम मंत्रालय का फर्जी प्रमाण पत्र तथा कोविड-19 की फर्जी जांच रिपोर्ट आदि बरामद की है।
चौहान ने बताया कि हालांकि, उसका एक सहयोगी मौके से भागने में कामयाब रहा। उसकी तलाश की जा रही है।
भाषा सं सुरभि सुभाष
सुभाष