सौरव गांगुली को 6 जनवरी को अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुलाकात कर जाना हाल

Ads

सौरव गांगुली को 6 जनवरी को अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुलाकात कर जाना हाल

  •  
  • Publish Date - January 4, 2021 / 10:47 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

कोलकाता: बीसीसीआई अध्यक्ष एवं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की हालत स्थिर है तथा उन्हें बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Read More: छतरपुर में किसान आत्महत्या का मामला, कांग्रेस ने गठित की जांच कमेटी, अधिक बिजली बिल के कारण खुदकुशी का आरोप

वुडलेंड्स अस्पताल की एमडी एवं सीईओ रूपाली बसु ने बताया कि वरिष्ठ चिकित्सकों के नौ सदस्यीय बोर्ड ने सोमवार को गांगुली की सेहत के बारे में चर्चा की और इस पर सहमति बनी कि चूंकि उनकी हालत स्थिर है इसलिए उनकी जो एंजियोप्लास्टी होनी है उसे कुछ दिन के लिए टाला जा सकता है।

Read More: कोरोना वैक्सीन पर सवाल उठाने वालों को केंद्रीय मंत्री ने बताया ‘मंदबुद्धि’, अखिलेश यादव सहित इन नेताओं ने लगाया था सवालिया निशान

गौरतलब है कि शनिवार को ‘हल्का’ दिल का दौरा पड़ने के बाद 48 वर्षीय गांगुली को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। ह्रदय तक जाने वाली उनकी तीन प्रमुख धमनियों में अवरोध पाया गया था जिसे ‘ट्रिपल वेसल डिसीज’ भी कहते हैं।

Read More: नए साल पर हॉलीवुड से आई बुरी खबर, जेम्स बॉन्ड फिल्म की एक्ट्रेस तान्या रॉबर्ट्स का निधन

बसु ने बताया कि जाने माने ह्रदयरोग विशेषज्ञ डॉ. देवी शेट्टी और डॉ. आर. के. पांडा भी ऑनलाइन तरीके से बैठक में शामिल हुए तथा अमेरिका के एक अन्य विशेषज्ञ से भी फोन पर इस विषय के बारे में चर्चा हुई।

Read More: मंत्री कवासी लखमा का बड़ा बयान, कहा- BJP नहीं चाहती सामने आए जीरम कांड का सच, अड़ंगा डाल रही भारत सरकार

बोर्ड की सदस्य बसु ने बताया, ‘‘मेडिकल बोर्ड में यह आम सहमति बनी कि चूंकि गांगुली की सेहत स्थिर है, सीने में दर्द नहीं है, ऐसे में एंजियोप्लास्टी को फिलहाल के लिए टालना सुरक्षित विकल्प होगा।’’ बैठक में गांगुली के परिजन भी मौजूद थे जिन्हें रोग संबंधी प्रक्रिया और आगे के इलाज की योजना के बारे में बताया गया।

Read More: छत्तीसगढ़ में संविदा शिक्षक, सहायक शिक्षक, व्याख्याता सहित इन पदों पर निकली भर्ती, 22 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन

बसु ने बताया, ‘‘एंजियोप्लास्टी तो आने वाले कुछ दिन या हफ्तों में करनी ही होगी। उन्हें संभवत: परसों तक अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।’’ उन्होंने बताया कि गांगुली का उपचार कर रहे चिकित्सक उनकी सेहत पर लगातार नजर रखेंगे । मंगलवार को डॉ. देवी शेट्टी गांगुली से मुलाकात करने आ सकते हैं तथा आगे के उपचार के लिए एक और बैठक भी करेंगे।

Read More: सफाई कर्मचारियों पर FIR दर्ज, सड़कों पर कचरा फेंकने पर स्वास्थ्य विभाग ने दर्ज कराया मामला

दिल का दौरा पड़ने के बाद गांगुली के ह्रदय की एक प्रमुख धमनी में स्टेंट डाला गया था। इस बीच केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर गांगुली से मुलाकात करने पहुंचे। उन्होंने उम्मीद जताई कि बीसीसीआई अध्यक्ष जल्द ही सामान्य जीवन में लौटेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘दादा तो देश के नायक हैं। उन्होंने क्रिकेट में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं और अपने विरोधियों को अनेक बार परास्त किया है। इस बार भी वह ऐसा करेंगे।

Read More: प्रदेश में कोरोना टीकाकरण भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप होगा : मुख्यमंत्री

ठाकुर ने कहा, ‘‘आज जब मैं सौरव से मिला तो वह मुस्कुरा रहे थे। वह ठीक लग रहे थे। मैं जानता हूं कि वह जल्द ही सामान्य जीवन में लौटेंगे और भारतीय क्रिकेट को नए स्तर पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्हें बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है, पहले तो बीसीसीआई में और फिर देश के कई अन्य क्षेत्रों में भी।’’

Read More: कृषि कानूनों पर गतिरोध दूर करने के लिए केंद्रीय मंत्रियों की किसान संगठनों से वार्ता