मध्यप्रदेश के शहडोल में तीन करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का गांजा बरामद

Ads

मध्यप्रदेश के शहडोल में तीन करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का गांजा बरामद

  •  
  • Publish Date - May 20, 2025 / 09:19 PM IST,
    Updated On - May 20, 2025 / 09:19 PM IST

शहडोल (मप्र), 20 मई (भाषा) मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में तीन करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का लगभग 38 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

शहडोल के पुलिस अधीक्षक राम जी श्रीवास्तव ने बताया कि जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के गिरुई खुर्द गांव के जंगल में एक झोपड़ी के निकट अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसका वजन 38 क्विंटल, 26 किलो और 100 ग्राम है।

उन्होंने कहा, ‘‘झोपड़ी के सामने सफेद रंग की कई बोरियों में गांजा लावारिस अवस्था में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तलाशी ली तो वहां 121 सफेद बोरियों में गांजा मिला।’

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बरामद किए गए गांजे की अनुमानित बाजार कीमत 3.06 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई।

उन्होंने बताया कि अब तक की विवेचना में यह स्पष्ट हुआ है कि अज्ञात आरोपियों द्वारा यह गांजा छिपाकर रखा गया था।

उन्होंने बताया कि थाना जयसिंहनगर में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उनका पता लगाया जा रहा है।

भाषा सं ब्रजेन्द्र खारी

खारी